वर्ष | बालक | बालिका | कुल |
2010 | - | - | 4200 |
2011 | - | - | 11410 |
2012 | - | - | - |
2013 | 3096 | 3107 | 6204 |
माननीय कमलनाथ जी (केन्द्रीय शहरी एवं ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार) की प्रेरणा से एवं सोनी कंप्यूटर एजुकेशन समिति द्वारा नालेज पॉइंट केन्द्रो का संचालन किया जा रहा है। नालेज पॉइंट केन्द्रो की स्थापना गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले विधार्थियों, एससी, एसटी, एवं ओबीसी विधार्थियों के लिए की गई है।
5 सितंबर 2010 से छिंदवाडा जिले के विभिन्न स्थानो मे प्रारंभ किए गए 20 केन्द्रो मे 2010 मे 4200 पंजीयन कराया और अप्रेल-मई 2011 मे घोषित परीक्षा परिणामो मे उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया।
सत्र 2011-2012 में 52 केन्द्रों में 11410 बच्चो ने अपना पंजीयन कर शिक्षा प्राप्त किया।
उद्देश्य:-
1. कक्षा 6वी से 10वी तक के बच्चो को अंग्रेजी, गणित, विज्ञान विषय की अतिरिक्त कक्षाएँ लगाकर पढ़ाना है।
2. नालेज पॉइंट का मूल उद्देश्य बच्चो मे शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना है।
3. घटती साक्षरता दर को कम करना एवं बच्चो को मनोरंजक तरीके से पढ़ाकर जागरूक करना है।
4. नालेज पॉइंट केन्द्रो का संचालन ग्राम पंचायत स्तर पर बच्चो के सुविधाजनक समयानुसार संचालित कर शिक्षित करना है।
5. नॉलेज पॉइंट केन्द्रों के माध्यम से स्वरोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ाना।